फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्वामी वासुदेवानंद के शिष्य को फोन पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी वासुदेवानंद के शिष्य जितेंद्र तिवारी उर्फ जितेंद्रानंद को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। फोन नंबर के आधार पर उन्होंने दारागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्हें पहले भी स्पीड पोस्ट से खत भेजकर धमकी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी अलोपीबाग आश्रम के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से स्वामी वासुदेवानंद के आदेश से शिवजी विराजमान मठ, श्री स्वामी गोविंदपुरी इंटर कॉलेज जनपद फतेहपुर, मौनी बाबा कुटी आदमपुरघाट तथा शिवजी विराजमान मठ धनपालपुर सरैनी जनपद रायबरेली के प्रबंधक के रूप में काम कर रहे हैं। इनसे संबंधित मुकदमे रायबरेली, फतेहपुर व प्रयागराज में चल रहे हैं।

कुछ आपराधिक तत्व आश्रम की संपत्तियों को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं। उनके मोबाइल पर 23 जनवरी को अज्ञात नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई और गाली गलौज की गई। दारागंज प्रभारी तुषारदत्त त्यागी ने बताया कि मामला पुराना है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें