फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छात्रा से मारपीट में मकान मालिक दंपती पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। राजापुर में रहने वाली बीए की छात्रा से मारपीट में मकान मालिक दंपती पर केस दर्ज किया गया है। छात्रा राजापुर गली नंबर पांच में किराये के कमरे में रहती है। उसने आरोप लगाया कि पांच सितंबर को मकान मालिक ने उससे मारपीट करते हुए अश्लील हरकत की। आरोप यह भी है कि कैंट थाने में शिकायत के बावजूद दूसरे दिन शाम को एफआईआर दर्ज की गई। इंस्पेक्टर कैंट सुनील कुमार ने बताया कि आईडी प्रूफ मांगने को लेकर मकान मालकिन से विवाद हुआ था। इसी दौरान मकान मालिक बीचबचाव को पहुंचे थे। फिलहाल तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें