फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हादसे में युवक की मौत के 16 दिन बाद केस

Thu, 21 Aug 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
दारागंज थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास पांच अगस्त की रात हुए सड़क हादसे में दारागंज निवासी 20 वर्षीय शनि कुमार की मौत के मामले में 16 दिन बात अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक शनि अपने मित्र बादल निषाद और श्रेया के साथ बाइक से झूंसी जा रहा था। वह किसी काम से सड़क के किनारे रुका तभी तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसे व उसके साथियों को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने शनि को स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान छह अगस्त को उसकी मौत हो गई। मृतक की मां सविता निवासी मोरी गेट दारागंज ने 19 अगस्त को दारागंज थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें