फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acciden :  कार-टैक्टर बने काल, सड़क हादसों में दो की मौत, पूरामुफ्ती में हुईं दोनों घटनाएं

Fri, 01 Dec 2023 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहला हादसा मरदानपुर गांव में बृहस्पतिवार रात हुआ। धूमनगंज के मीरापट्टी निवासी अंकित सरोज (15) पुत्र अनिल सरोज मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने डिहवा महमूदपुर गांव आया था। रात में वह किसी काम से साइकिल पर सवार होकर मरदानपुर हौली गांव में रहने वाली अपनी एक अन्य मौसी के घर जा रहा था।
विज्ञापन
accident in prayagraj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइकसवार युवक व साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। एक हादसा बृहस्पतिवार रात तो दूसरा हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

पहला हादसा मरदानपुर गांव में बृहस्पतिवार रात हुआ। धूमनगंज के मीरापट्टी निवासी अंकित सरोज (15) पुत्र अनिल सरोज मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने डिहवा महमूदपुर गांव आया था। रात में वह किसी काम से साइकिल पर सवार होकर मरदानपुर हौली गांव में रहने वाली अपनी एक अन्य मौसी के घर जा रहा था। तभी मरदानपुर गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, दूसरी दुर्घटना शुक्रवार सुबह बिहका गांव के पास हुई। मो. जावेद (32) पिपरी के मखदूमपुर गांव का रहने वाला था। वह शुक्रवार सुबह अपने ननिहाल सैयद सरावा से बाइक से अपने घर वापस आ रहा था। तभी बिहका गांव के पास बेकाबू कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हाल में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि दोनों हादसों में परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें