सोरांव -- सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त डॉक्टर की थार कार
डीहा गांव के निकट बृहस्पतिवार दोपहर हंडिया-कोखराज हाईवे पर एक एक थार कार ट्रक के पीछे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी डॉ. अनिक घोष अपनी पत्नी सुरेन्द्रासुर घोष के साथ थे। साथ में चार वर्षीय बच्चा भी था। वे दिल्ली जा रहे थे। सामने चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। डॉ. अनिक घोष अपनी थार को नियंत्रित नहीं कर पाए। उनकी कार ट्रक से जा भिड़ी। इससे थार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, डॉ अनिक घोष, उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकालने में मदद की। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।