फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डंपर से टकराई कार, एक की मौत

Sat, 11 Apr 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर सिरमौर निवासी निखिल कुमार अवधिया (33) पुत्र दीप चंद्र और शहडोल जिले के भाटिया रोड विरुहली निवासी अंकित सिंह (35) पुत्र प्रवीण कुमार बृहस्पतिवार को रात्रि करीब दो बजे प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही वे इरादतगंज रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे की अचानक कार बेकाबू हो गई और हाईवे पर खड़े डंपर में टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। इस दौरान निखिल कुमार की मौत हो चुकी थी। जबकि कार चालक प्रवीण लहूलुहान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित सिंह को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें