फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : सीएपीएफ एसआई भर्ती की परीक्षा 27 जून से, प्रवेश पत्र जारी, तीन दिनों तक चलेगी ऑनलाइन परीक्षा

Wed, 19 Jun 2024 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 4187 पदों पर भर्ती का विज्ञापन एसएससी ने चार मार्च 2024 को जारी किया था। इन पदों के लिए 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। सीएपीएफ के अंतर्गत अर्द्ध सैनिक बलों के लिए एसआई का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा- 2024 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इसकी ऑनलाइन परीक्षा 27 से 29 जून तक कराई जाएगी। प्रवेश पत्र के लिंक से अभ्यर्थी अभी परीक्षा का केंद्र और अपनी शिफ्ट देख सकते हैं। परीक्षा के चार दिन पहले केंद्र का नाम अपडेट होगा तब अभ्यर्थी उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 4187 पदों पर भर्ती का विज्ञापन एसएससी ने चार मार्च 2024 को जारी किया था। इन पदों के लिए 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। सीएपीएफ के अंतर्गत अर्द्ध सैनिक बलों के लिए एसआई का चयन किया जाएगा। इसमें पुरुषों के 3693 और महिलाओं 308 पद रिक्त हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस में पुरुष के 123 और महिलाओं 61 पद रिक्त हैं। इन पदों के सापेक्ष 20 से 25 आयु वर्ग के स्नातक के युवक-युवतियां से आवेदन लिए गए थे। एसआई पद पर चयन के लिए दो परीक्षा होगी।

पहली परीक्षा 27, 28 और 29 जून को कराई जाएगी। इसमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कंप्रीहेंसिव के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रश्न पत्र दो घंटे का होगा और एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इसमें सफल होने वालों को 200 अंकों की द्वितीय परीक्षा देनी होगी। उसमें इंग्लिश लैंग्वेज और कंप्रीहेंसिव के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा शारीरिक दक्षता व मानक परीक्षण होगा। अंत में मेडिकल और फिर मेरिट के आधार पर चयन होगा। एसएससी मध्य क्षेत्र प्रयागराज के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि वेबसाइट https://www.ssc-cr.org पर प्रवेश पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें