फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Court : पिता पर आश्रित न होने के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति से इन्कार नहीं कर सकते, कोर्ट ने स्वीकार की अर्जी

Mon, 13 Jan 2025 09:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झांसी निवासी आवेदक के पिता रामनाथ डिवीजन रेलवे झांसी में ही ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत थे। 27 जनवरी 2018 को उनकी मृत्यु हो गई। आवेदक के बड़े भाई ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया, जिसे 21 जून 2018 को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने कहा कि मृतक पिता पर आश्रित न होने और बड़े भाई के आवेदन को पहले निरस्त किए जाने के आधार पर आवेदक को अनुकंपा नियुक्ति देने से इन्कार नहीं किया जा सकता। अधिकरण ने याचिका स्वीकार कर आवेदन पर नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति ओम प्रकाश सप्तम ने मुकेश कुमार की अर्जी पर दिया।

झांसी निवासी आवेदक के पिता रामनाथ डिवीजन रेलवे झांसी में ही ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत थे। 27 जनवरी 2018 को उनकी मृत्यु हो गई। आवेदक के बड़े भाई ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया, जिसे 21 जून 2018 को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद आवेदक ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। 26 सितंबर 2022 को आवेदन को निरस्त कर दिया गया। इसे केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में चुनौती दी गई।

याची के वकील अरुण कुमार गुप्ता ने दलील दी कि आवेदक के आवेदन को गलत तरीके से रद्द किया गया है। वह वयस्क है, विवाहित है, इसलिए पिता पर आश्रित नहीं है। इन आधारों पर आवेदन को निरस्त नहीं किया जा सकता। वहीं, रेलवे के वकील ने निरस्तीकरण को सही बता आवेदन पर निरस्त करने की मांग की। अधिकरण ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आवेदन को स्वीकार कर लिया। वहीं, रेलवे को निर्देश दिया कि जल्द नियमानुसार इस पर फैसला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें