फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम अंक वाले का चयन, अधिक को बाहर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी गणित की परीक्षा में कम अंक वाले का चयन हो गया है परंतु अधिक अंक पाने के बाद अभ्यर्थी को चयन सूची से बाहर कर दिया गया है। अभ्यर्थी शिखा अग्रवाल लगातार चयन बोर्ड के चक्कर लगा रही हैं, अब अंतिम बार चयन बोर्ड की नवनियुक्त सचिव को अभ्यर्थी की ओर से प्रत्यावेदन दिया गया है। अभ्यर्थी का कहना है कि अब सुनवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट जाएंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी गणित की 2011 की परीक्षा में शामिल शिखा अग्रवाल का कहना है कि उसने बालिका वर्ग में आवेदन किया था, परीक्षा में उसे 295.57 अंक मिले थे। जबकि बालिका वर्ग में टीजीटी गणित का कटऑफ 266.52 अंक था। कटऑफ से अधिक अंक मिलने के बाद भी उसका चयन नहीं हुआ। अभ्यर्थी का आरोप है कि आठ अप्रैल 2019 को परिणाम जारी होने के बाद उसने 15 अप्रैल 2019 को चयन बोर्ड में स्वयं शिकायत की। शिकायत के बाद भी चयन बोर्ड की ओर से कोई सुनवाई नहीं होने पर शिखा अग्रवाल ने चयन बोर्ड की नवनियुक्त सचिव के पास अपना एक प्रत्यावेदन और दिया है। अब इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर वह कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें