फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ऑल इंडिया नौसैनिक कैंप के लिए तैयार किए जा रहे कैडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। वन यूपी नेवल यूनिट एनसीसी के सीएटीसी-66 कैंप का शुभारंभ नैनी में हुआ है। दस दिवसीय इस कैंप के दौरान इंटरग्रुप नौसैनिक प्रतियोगिता की भी शुरूआत हुई है। इस दौरान यहां कैडेट को तमाम प्रशिक्षण किया जाएगा। उत्कृष्ट कैडेट्स का चयन कर यूपी डायरेक्टरेट टीम बनाई जाएगी जो एक से 12 सितंबर तक महाराष्ट्र के लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौसैनिक कैंप में शिरकत करेंगी।नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग आफिसर रवि मिश्रा के नेतृत्व में ही उत्कृष्ट कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया होगी। रवि मिश्रा ने बताया कि 27 जून तक मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, नैनी में यह प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय कैंप में प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ के 75 कैडेट्स नौ प्रतियोगिताओं में शिरकत करेंगे। इन प्रतियोगिताओं में बोट पूलिंग, बोट रिगिंग, सर्विस सब्जेक्ट, हेल्थ एंड हाइजीन, शिप माडलिंग, ड्रिल , शूटिंग आदि प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने बताया कि कैंप में सेंट जोसेफ, बिशप जानसन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि के एनसीसी कैडेट शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें