Prayagraj News : बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला।
नैनी को जोड़ने वाले नए यमुना पुल पर रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति पत्नी और उनका नौ साल का बेटा घायल हो गए। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना में कार में सवार उनकी बेटी सुरक्षित बच गई है। घायलों को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद पुल पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक में फंसे कार को क्रेन से अलग गिया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए हैं।