फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पटरी पर दौड़ेगी बुंदेलखंड और जयपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। 22 मार्च 2020 से निरस्त चल रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस और प्रयागराज जयपुर एक्सप्रेस का रेल प्रशासन जल्द संचालन शुरू कर सकता है। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने दोनों ही ट्रेन के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है, रेलवे बोर्ड द्वारा स्पेशल ट्रेनों की एक और सूची इसी माह जारी की जाएगी। इस सूची में बुंदेलखंड और प्रयागराज जयपुर एक्सप्रेस को भी शामिल किया जा रहा है। दरअसल 22 मार्च 2020 को लगे जनता कर्फ्यू से ही समस्त यात्री ट्रेनें निरस्त कर दी गई थी । इसके बाद देश के प्रत्येक भाग को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए, भारतीय रेलवे ने 12 मई से 30 वातानुकूलित स्पेशल और एक जून से 200 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई है। अब इसी क्रम में देश के अन्य शहरों तक ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों की कनेक्टिविटी करने के लिए रेलवे बोर्ड स्तर पर ट्रेनों की एक और सूची बनाई जा रही है। सूची में बुंदेलखंड एक्सप्रेस और प्रयागराज जयपुर को भी शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि चेन्नई जाने वाली गंगा कावेरी एक्सप्रेस बी इस सूची में शामिल किए जाने की कवायद चल रही है इसके अलावा प्रयागराज संगम से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती को भी इस सूची में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी ऐसी रहेंगी जिनका ठहराव प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर रहेगा। 000000000000000000000000 स्पेशल ट्रेनों में तत्काल टिकट की बुकिंग 29 जून से प्रयागराज। रेलवे द्वारा चलाई जा रही 200 स्पेशल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी तत्काल कोटे की सुविधा नहीं दी गई है लेकिन अब यात्रियों को इस सुविधा का लाभ 29 जून से मिलने लगेगा। हालांकि तत्काल का लाभ लेने के लिए इस बार कुछ नियमों में बदलाव भी किया जा रहा है । बताया जा रहा है कि तत्काल कोटा लेने के लिए आवेदक को पहले की तरह 24 घंटे पहले ही अपनी बर्थ बुक करानी होगी साथ ही यात्री को जिस स्टेशन की यात्रा करनी है वहां का पता पिन कोड नंबर और संबंधित पोस्ट ऑफिस को भी अपने आवेदन में दर्ज करना होगा। शादी स्पेशल ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन की 120 दिन वाली मियाद भी 29 जून से शुरू हो जाएगी। रेलवे अफसरों का कहना है कि अभी तमाम ट्रेनें काफी खाली चल रही है ऐसे में तत्काल बुकिंग का बेहतर रिस्पांस आने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें