फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दबंगों ने रोका रास्ता, एसडीएम से की शिकायत

Thu, 06 Jul 2023 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के गांव चकरपुर उर्फ लमकन के महिला-पुरुषों ने रास्ता अवरुद्ध करने पर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बुधवार को गांव की अनीता देवी, सोमवती, बुधिया, नन्ही देवी, हीरावती, कृष्णा, ओमपाल, सर्वेश कुमार, रविशंकर आदि ने तहसील मीरगंज पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गांव के कुछ लोगों ने आम रास्ता बंद कर दिया है, जिसमें पानी भर गया है। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। रास्ता खोलने की कहते हैं तो झगड़ा करने पर आमादा है। एसडीएम उदित पवार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, मीरगंज विधायक डाॅ. डीसी वर्मा ने भी बीडीओ फतेहगंज पश्चिमी को पत्र लिखकर बताया कि गांव में आम रास्ता बंद कर दिया है। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही है। ग्रामीणों की समस्या का तुरंत समाधान कराने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें