फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो पक्षों में तड़तड़ाईं गोलियां, सहमे ग्रामीण

Mon, 26 Feb 2024 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जाम गांव में रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक फायरिंग हुई। कई राउंड फायरिंग से ग्रामीण सहम गए। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के 18 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव की प्रधान के पति समरपाल ने बताया कि शनिवार देर शाम वह अलाव के पास बैठकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर रहे थे। तभी गांव के ही अमर सिंह, अमरपाल, अतर सिंह, बलवंत, कुलदीप, भूपेंद्र, राजीव, राहुल, अनिल, रामचरन, प्रताप, विजयपाल व एक अज्ञात लाइसेंसी बंदूक सहित अन्य हथियार लेकर वहां आ गए।
आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनकी जैकेट को छूकर निकल गई। परिवार के सदस्यों ने घरों में बंद होकर जान बचाई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। समरपाल ने बताया कि 24 फरवरी को आरोपियों से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में उन्होंने हमला किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की मुनीशा देवी ने तहरीर में बताया कि पति बलबंत के साथ वह घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान समरपाल अपने भाई विनोद, राजवीर श्यामवीर, शिशुपाल, योगेश व चार से पांच अज्ञात लोगों के साथ वहां आ गए। आरोपियों ने फायरिंग की।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक साउथ मानुष पारीक, सीओ दीपशिखा अहिबरन सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनके पास से तमंचे बरामद हुए हैं। दोनों पक्ष के कई आरोपी फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात करने के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ग्रामीण बोले- 100 से ज्यादा फायर हुए
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ओर से 100 से ज्यादा फायर किए गए। सुबह बड़ी संख्या में खोखे बरामद किए गए। रातभर कई लोग सो नहीं पाए। ग्रामीणों ने बताया कि 1995 से अब तक गांव में हत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें