फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जैनब के एक और मकान-दुकान पर चलेगा बुलडोजर, भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब के एक और बेशकीमती मकान व दुकान पर जल्द बुलडोजर चलेगा। पुलिस की ओर से इस संबंध में प्रयागराज विकास प्राधिकरण(पीडीए) को रिपोर्ट भेज दी गई है। यह मकान पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर में अकबरपुर स्थित वक्फ की जमीन पर बना हुआ है। इसकी कीमत लगभग दो करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन

वक्फ की जमीन पर कब्जा करने के मामले में जैनब, उसके दो भाई जैद और सद्दाम समेत अन्य आरोपियों पर पहले ही मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। 20 जून को इसी संपत्ति पर बने जैनब के दो मंजिला मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। इस मकान की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई गई थी। पुलिस की जांच में यह बात पता चली है कि अशरफ ने अपने दोनों सालों जैद और सद्दाम की मदद से अकबरपुर स्थित वक्फ की 50 करोड़ रुपये की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था।
इनमें से कुछ जमीनों को बेच दिया गया और कुछ पर अवैध तरीके से मकान और दुकान का निर्माण करा लिया गया। इन्हीं में से एक मकान में जैनब रहा करती थी और वक्फ की जमीन पर बने अन्य मकान और दुकान किराये पर उठा दिए गए थे। इससे मिलने वाले रुपयों को जैनब ही अपने पास रखती थी।
विज्ञापन

इस मामले में पूरामुफ्ती थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना अभी चल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वक्फ की जमीन पर बने एक और मकान व दुकान को अशरफ की अपराध से अर्जित संपत्ति के तौर पर चिह्नित किया गया है। इस संपत्ति को अवैध तरीके से बनाया गया है। ऐसे में इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पीडीए को रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस विभाग के एक आला अफसर ने बताया कि यह मकान माफिया अशरफ की पत्नी जैनब के पिता के नाम पर है। इसमें बिजली का बिल उसके ही नाम पर आता था। पीडीए को पत्र लिखकर कहा गया है कि इसके ध्वस्तीकरण के लिए अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें