फोटो कैप्शन आनापुर होलागढ़ क्षेत्र मुकुंदपुर धनवासा में कथा करते अतुल जी महाराज
होलागढ़ क्षेत्र मुकुंदपुर के धनवासा में बुधवार को शिव पुराण कथा में कथा व्यास अतुल जी महाराज ने भक्तों को शिव पुराण की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार ही एक सभ्य, सशक्त और आदर्श समाज की कल्पना हो सकती है। संस्कार मनुष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा उसे समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराते हैं। उन्होंने शिव पुराण की विभिन्न कथाओं का वर्णन करते हुए भगवान शिव के आदर्श जीवन, करुणा, त्याग और लोककल्याण की भावना को अपनाने का संदेश दिया। इस दाैरान मुख्य यजमान अवधेश बहादुर सिंह, सुरेश सिंह , बरना काॅलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता हरनाम सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।