अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास हिमांशु कुमार ने सोमवार को फतेहपुर में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। प्रयागराज में नवनिर्मित ब्लॉक शृंग्वेरपुर धाम, सहसों एवं भगवतपुर में मुख्यालय परिसर के निर्माण का काम बजट के अभाव में रुक गया है। इसके अलावा कोरांव ब्लॉक मुख्यालय का भवन भी जर्जर हो गया है। समीक्षा बैठक में पहुंचे सीडीओ गौरव कुमार ने अपर मुख्य सचिव से इन भवनों के निर्माण के लिए बजट की मांग की। अपर मुख्य सचिव ने जल्द ही बजट जारी होने की बात कही, साथ ही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली।