सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से परिषदीय विद्यालयों में खाली 15 हजार शिक्षकों के पदों के लिए शासन से विज्ञापन जारी करने के लिए पत्र भेजने के बाद निदेशालय पर छह दिन से धरने पर बैठे बीटीसी संघर्ष मोर्चा का अनशन खत्म हो गया। बीटीसी संघर्ष मोर्चा की मांग थी कि शासन की ओर से स्वीकृत 15 हजार पदों के लिए विज्ञप्ति जारी किया जाए। धरने पर बैठे शिक्षकों का धरना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने जूस पिलाकर खत्म करवाया। धरने पर बैठने वालों में मुकेश कुमार, सुरेश गांधी, अनुज पाटिल, योगेश पांडेय शामिल रहे।