फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बसपा ने जितेंद्र को घोषित किया प्रत्याशी, कल दाखिल करेंगे पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने फूलपुर विधानसभा के लिए जितेंद्र कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह 24 अक्तूबर को नामांकन करेंगे। नाम की घोषणा हनुमानगंज के कतवारूपुर में मंगलवार को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में की गई। इसके पहले शिवबरन पासी को प्रत्याशी बनाया गया था।
विज्ञापन

बसपा ने एक माह पहले फूलपुर से शिवबरन पासी को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन तीन दिन पहले उनका टिकट काट दिया गया। इस निर्णय से पार्टी में अंतरविरोध बढ़ा और फूलपुर के 16 सेक्टर अध्यक्षों ने शिवबरन के समर्थन में इस्तीफा दे दिया।
नए प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह तय होते ही शिवबरन पासी का टिकट काट दिया गया था। मंगलवार को कतवारूपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने जितेंद्र कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया। कहा, भाजपा हिंदुओं और सपा मुसलमानों की सगी नहीं है।
विज्ञापन

जितेंद्र कतवारूपुर के ही रहने वाले हैं। आईवीएस विद्यालय एवं ठाकुर लाल प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक हैं। नवाबगंज और हनुमानगंज में उनके पेट्रोल पंप भी हैं।
इस मौके पर राजू गौतम ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। जनता महंगाई पर बात करती है तो प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं। अमरेंद्र भारतीय ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। सम्मेलन में दिनेश चंद्रा, सतीश जाटव, जगन्नाथ पाल, आकाश राव गौतम, अभिषेक गौतम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें