मऊआइमा- बीएसएफ दरोगा अलीम उद्दीन की फ़ाइल फ़ोटोअंतिम संस्कार से पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर देते बीएसएफ
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एएसआई अलीम उद्दीन (55) का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे एक माह से अस्पताल में भर्ती थे और पश्चिम बंगाल सीमा पर 161वीं बटालियन में तैनात थे। 30 जुलाई को भर्ती हुए अलीम उद्दीन ने 1 सितंबर को दम तोड़ा। 2 सितंबर को उनका पार्थिव शरीर गांव अलावलपुर पहुंचा, जहां बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें आबाई कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इसी दौरान जनाजे में शामिल उनके चचिया ससुर जैनुल आबेदीन (70) को भी हार्ट अटैक आया। प्रतापगढ़ के चकसारा निवासी जैनुल आबेदीन सड़क पर गिर पड़े और अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिए गए।