पुरई का पूरा में तिलक समारोह में शामिल होने आए सगे भाइयों की पिटाई कर दी गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित संदीप कुमार मिश्र निवासी शांतिपुरम आवासीय योजना फाफामऊ ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र बताया है कि बीते 13 फरवरी को वह रात करीब 10 बजे अपने भाई देवेंद्र के साथ मौसा निवासी पुरई का पूरा थाना नवाबगंज के यहां आयोजित तिलक समारोह में गए थे। इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। इससे उनका भाई देवेंद्र मिश्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रमाकांत, उमाकांत, राम बदन, आनंद पांडे तथा राजा पांडे निवासी पुरई का पूरा के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है।