27 ई टिकट के साथ पकड़ा गया दलाल
प्रयागराज। पर्सनल आईडी से ई टिकट बनाकर उसे बेचने वाला एक युवक रविवार को आरपीएफ रामबाग ने पकड़ा। झूंसी में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरपीएफ ने संबंधित युवक के पास से 27 ई टिकट बरामद किए। इसकी कुल कीमत 29 हजार रुपये रही। आरपीएफ रामबाग प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक को उसके आईपी एड्रेस के जरिये पकड़ा गया। झूंसी के त्रिवेणीपुरम स्थित एक दुकान में उसकी लोकेशन पाई गई। इस आधार पर एसआई सतीश तिवारी, उमाकांत मिश्र, शिव प्रसाद सोनी ने वहां छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान वहां से एक युवक को दबोचा गया। उसके पास से 27 ई टिकट मिले। इसकी कीमत 29020 रुपये रही। संबंधित युवक के खिलाफ आरपीएफ रामबाग (इलाहाबाद सिटी) में मुकदमा दर्ज किया गया है।