थाना क्षेत्र के मादीपुर गांव निवासी अमरावती देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि जमीन के विवाद में विपक्षियों ने विवाद किया। पीड़िता का आरोप है कि ससुर लल्लू राम को ईंट-पत्थर से मारापीटा गया। जब वह बचाने पहुंची तो उसे भी पीटा गया। पुलिस ने अमरावती की तहरीर पर देवानंद, अनुराग, जीरा देवी, नीता देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।