बॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज में खेली जा रही जूनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में सोमवार को बॉयज हाईस्कूल फुटबॉल क्लब ने डगली ब्रदर्स फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया दिया। बॉयज हाई स्कूल फुटबॉल क्लब की ओर से शिवम और श्रेयांस ने गोल किया। इससे पहले बॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज के कोच व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी गुलशन हाशमी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के रेफरी जीतेंद्र कुमार (जैक), संतोष कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव एवं कबीर खान रहे।