Books distributed in government Schools.
- फोटो : AU
प्रयागराज। स्कूल खुलने के साथ ही बृहस्पतिवार को भी शहर के विद्यालयों में बच्चों को नि:शुल्क किताबें एवं यूनीफार्म का वितरण किया गया। राजापुर स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में शहर उत्तरी के विधायक हर्ष बाजपेई और महापौर अभिलाषा गुप्ता ने बच्चों को यूनीफार्म, जूता-मोजा और किताबें वितरित की। इस मौके पर विधायक हर्ष बाजपेई ने बच्चों को संस्कारशील बनाने की सीख दी। उन्होंने विद्यालय को वाटर कूलर भेंट करने का वादा किया। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने बालिकाओं की शिक्षा के महत्व पर बल दिया, उन्होंने माताओं से कहा कि वह बेटियों को प्रतिदिन स्कूल भेजें। खंड शिक्षाधिकारी नगर ज्योति शुक्ला ने माताओं को बताया कि मां समूह के सदस्य के रूप में मिड-डे मील प्रतिदिन चख कर जांच करें। शिक्षिकाओं से कहा कि यदि कोई बच्चा दो-तीन दिन लगातार अनुपस्थित रहता है तो उसके घर संपर्क करें।