फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सरकारी बीज खरीदने के लिए बुकिंग अनिवार्य

Sun, 03 May 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से पंजीकृत किसानों को मिलने वाले बीजों का मिनी किट अब उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग 10 मई तक करा लेंगे। राजकीय कृषि बीज भंडार गोदाम प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सामान्य बीज एवं मिनी किट लेने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट दर्शन (1) के माध्यम से बुकिंग की जा रही है। बुकिंग की अंतिम तिथि 10 मई है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सोरांव सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है। उन्हें सामान्य, हाइब्रिड अथवा मिनी किट बीज का वितरण नहीं किया जाएगा। सभी किसान जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें