फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों के विवाद में बमबाजी व फायरिंग, क्रॉस एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज के अबूबकरपुर में पड़ोसियों के विवाद में बमबाजी व फायरिंग की गई। जिसमें दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक पक्ष की महिला का आरोप है कि शाम 6:00 बजे के करीब उसकी 15 वर्षीय बेटी दुकान की ओर गई थी तभी पड़ोस में रहने वाले आठ युवकों ने अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसका हाथ पकड़कर खींचा विरोध पर दरवाजे पर चढ़ आई और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए बम चलाया जिससे बेटी जख्मी हो गई। उसकी तहरीर पर आठ नामजद समेत कुल 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर दूसरे पक्ष की महिला की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने उससे गाली-गलौज की। साथ ही विरोध पर छत पर चढ़कर बम चला दिए जिससे महिला के साथ ही 2 अन्य लोग घायल हो गए। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष में पुराने विवाद को लेकर तनातनी चल रही है। तहरीर के आधार पर क्रास एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें