करछना बाजार के पास बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसाटल गया। हनुमना मध्य प्रदेश से कुछ श्रद्धालु सुबह के वक्त बोलेरो से माघ मेला के लिए गए थे। वहां से दोपहर के वक्त कोहड़ार वाया रामपुर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी बीच करछना बाजार के पास बोलेरो का टायर अचानक पंक्चर हो गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों के बीच टक्कर इतना भीषण था कि ऑटो के परखचे उड़ गए जबकि बोलेरो का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जब यह हादसा हुआ ऑटो पर कोई भी सवारी मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि बोलेरो सवार सभी श्रद्धालु बाल बाल बच गए।