थाना क्षेत्र के कोल्हूआ गांव स्थित टोंस नदी में बुधवार को एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा ने बताया कि आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है।