फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : घर के पास नाले में संदिग्ध अवस्था में मिला युवती का शव, मंगलवार शाम से घर से थी लापता

Wed, 18 Jun 2025 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर में बुधवार सुबह एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में घर के पास नाले मेंं मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। भाई ने बताया कि मंगलवार शाम से ही उसकी बहन लापता थी।
विज्ञापन
सोनम भारतीय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर में बुधवार सुबह एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में घर के पास नाले मेंं मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। भाई ने बताया कि मंगलवार शाम से ही उसकी बहन लापता थी। परिवार वालों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। उधर, पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। अशोक नगर निवासी धर्मेंद्र भारतीय की चार बेटियों में सोनम (23) तीसरे नंबर की थी। पिता की तबीयत खराब होने की वजह से वह घर पर ही रहते हैं। भाई सुजल ने बताया कि उनकी बहन चौक स्थित एक लॉन्ड्री में काम करती थी।

रोज की तरह मंगलवार सुबह छह बजे वह घर से काम पर गई थी। तीन बजे घर लौटी और खाना खाकर सो गई। उधर, शाम करीब सात बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। घंटों बाद भी जब वह नहीं लौटी तो परिवार वालों ने आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। वहीं, बुधवार सुबह करीब छह बजे परिवार के लोग घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित नाले की तरफ गए तो नाले में सोनम का शव पड़ा मिला। शव मुंह के बल पानी में उतरा रहा था। चीखपुकार सुन आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई।

उधर, परिजनों की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिवार वालों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं दोपहर बाद डॉक्टरों की टीम ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें युवती के मुंह व नाक में कीचड़ भरा मिला। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान भी मिले। जबकि, दम घुटने से युवती की मौत की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर थी। उन्हें अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें