शिवकुटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा का कमरे के अंदर फंदे से लटकता हुआ शव मिला। छात्र का नाम दिव्यांशी (20) है। वह मूलरूप से बलिया जिले की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार को उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिस पर क्लिक करने से उसके खाते से करीब 70 हजार रुपए कट गए। इसी बात को लेकर वह परेशान रहने लगी। बृहस्पतिवार को उसका शव कमरे से फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।