कोरोना वायरस के खौफ से लॉक डाउन के बाद संगम सूना होने से नाविकों की रोजी रोटी पर संकट गहरा गया है। नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने मंगलवार को बताया कि पिछले हफ्ते भर से 1500 से अधिक नावें खड़ी हो गई हैं। इस वजह से नाविकों के समक्ष रोटी, दाल के जुगाड़ के लाले पड़ गए हैं। बलुआ घाट, गऊघाट, बोट क्लब, सरस्वती घाट, किला घाट, वीआईपी घाट, मेला मैदान घाट, अरैल घाट पर श्रद्धालुओं के न आने से नावों का संचालन पूरी तरह ठप है। यही हाल रहा तो नौकाओं पर आधारित हजारों गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। नाविक संघ के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाविकों की रक्षा के लिए कदम उठाने की गुहार लगाई है।