Prayagraj News : मारपीट का वायरल वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के चकिया हिनौता गांव में भूमि विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे और ईंट से हमला कर रहे हैं। इससे पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा। महिलाओं और बुजुर्गों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में पुलिस जुट गई है।