फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गांव से लेकर शहरी आबादी तक ब्लैक आउट

Fri, 15 May 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। गांवों से लेकर शहर रातभर ब्लैक आउट रहा। दूसरे दिन बृहस्पतिवार की शाम बिजली गुल होने से जलापूर्ति भी ठप रही। बिजली के 40 से ज्यादा पोल धराशायी हो गए थे। रात करीब 11 बजे झूंसी कोहना और उस्तापुर-महमूदाबाद बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि, नई झूंसी और त्रिवेणीपुम बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति देर रात तक ठप रही। एसडीओ राकेश कुमार पाल ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे तक सभी बिजली उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। कटका में स्थित शुभालय और सरपतीपुर के पास बने रुद्रा अपार्टमेंट में बुधवार की शाम तकरीबन पांच बजे से पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें