फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Out : वीवीआईपी कॉरिडोर में शामिल सड़क पर छाया अंधेरा, लाइटें बुझीं

Sun, 20 Apr 2025 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वीवीआईपी कॉरिडोर में शामिल चौफटका से बमरौली एयरपोर्ट मार्ग का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया है। चौफटका से कालिंदीपुरम के बीच बने फ्लाईओवर की लाइटें करीब दो सप्ताह से बंद हैं।
विज्ञापन
चौफटका से एयरपोर्ट जाने वाले सूबेदारगंज ओवरब्रिज पर छाया अंधेरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीवीआईपी कॉरिडोर में शामिल चौफटका से बमरौली एयरपोर्ट मार्ग का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया है। चौफटका से कालिंदीपुरम के बीच बने फ्लाईओवर की लाइटें करीब दो सप्ताह से बंद हैं। इससे मार्ग पर बिल्कुल नहीं दिखता तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

महाकुंभ से पहले चौफटका से एयरपोर्ट के बीच सड़क एवं फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया। इसी के साथ संगम से एयरपोर्ट के बीच पूरे मार्ग को वीवीआईपी घोषित करने के साथ सौंदर्यीकरण कराया गया। इसी क्रम में मार्ग पर आकर्षक एवं थीम आधारित स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गईं लेकिन अभी से उनमें खराबी आने लगी है।

चौफटका से कालिंदीपुरम के बीच लाइटें नहीं जलने से पूरे मार्ग पर करीब दो सप्ताह से अंधेरा है। लोगों ने नगर निगम में इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मुख्य अभियंता प्रकाश मार्ग संजय कटियार का कहना है कि लाइटें नहीं जलने की शिकायत नहीं आई है। किसी फॉल्ट की वजह से लाइटें बंद हो गई होंगी। जल्द ही उसे ठीक कराया जाएगा।

पुराने यमुना पुल पर भी अंधेरा

महाकुुंभ से पहले पुराने यमुना पुल पर भी प्रकाश की व्यवस्था करने की योजना बनाई गई थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। इसकी वजह से वहां भी अंधेरा रहता है।

 

शहीद पार्क में भी अंधेरा, लाइटें बंद

सिविल लाइंस बस अड्डे के सामने बना शहीद वाॅल एवं पार्क भी अंधेरे में हैं। पूरे पार्क में आकर्षण लैंप पोस्ट लगाए गए हैं लेकिन आधे हिस्से में लाइटें बुझ गई हैं। उस हिस्से में एक लैंप पोस्ट बीच से टूटकर लटक भी गया है। इसकी वजह से लाइटें तो बंद हैं ही, दुर्घटना की भी आशंका बन गई है।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें