प्रयागराज। केस 1- थरवई में एक दुकान का 125 क्विंटल खाद्यान्न का कोटा है, लेकिन जांच में मात्र 1.50 क्विंटल खाद्यान्न ही मिला। पूरे अनाज की कालाबाजारी कर दी गई थी। एफआईआर लिखाकर जांच कराई जा रही है। केस 2- चाका में कोटे की एक दुकान पर निरीक्षण के दौरान 15 क्विंटल राशन कम मिला। दुकान से घटतौली तथा कालाबाजारी की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। मुकदमा लिखाकर जांच कराई जा रही है। राशन की दुकानों से घटतौली तथा कालाबाजारी की यह मात्र दो घटनाएं नहीं हैं।कंट्रोल से राशन वितरण में बड़े स्तर पर धांधली सामने आई है। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद सात के खिलाफ तो मुकदमा लिखाया गया है। इसके अलावा ज्यादातर कंट्रोल पर यूनिट से कम राशन दिए जाने की भी शिकायत है। 0000000 गोदाम से भी घटतौली की शिकायत 0 यहां कुल 22 गोदामों से कोटे की दुकानों को राशन की आपूर्ति होती है। कोटेदारों ने इन गोदामों से भी घटतौली की शिकायत की है। कोटेदारों की यह लंबे समय से शिकायत चली आ रही है। इसी की आड़ में कई कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हो पाई। जबकि, उनके यहां निर्धारित मात्रा से कम राशन मिला था। 000 इलेक्ट्रानिक कांटे से 100 फीसदी राशन की होगी तौल 0 इन शिकायतों के बाद खाद्यान्न वितरण पर निगरानी बढ़ाने के साथ व्यवस्था भी बदल गई है। अब गोदाम पर खाद्यान्न की 100 फीसदी तौल होगी, वह भी इलेक्ट्रानिक कांटे से। सभी कांटे दुरुस्त हों इसके लिए लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है। एफसीआई और सीडब्ल्यूसी के गोदाम में लगे कांटे की जांच कराई जा चुकी है। इसके अलावा सभी 22 गोदाम पर कानूनगो, लेखपाल की भी ड्यूटी लगाई गई है।इनकी निगरानी में तौल होगी। ये गुणवत्ता का भी ध्यान रखेंगे।