फोटो कैप्शन: मांडा कलश यात्रा में शामिल भाजपाई।
ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती पर भाजपा दिधिया मंडल की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा टिकरी चौराहे से शुरू होकर गांव की विभिन्न बस्तियों से गुजरते हुए करीब दो किलोमीटर तक निकाली गई। मौके पर भाजपा नेता इंद्र देव उर्फ राजू शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सुबालाल प्रजापति, अखिलेश शुक्ला, डॉ. आनंद चौबे, मोतीलाल पटेल व नन्हेलाल बिंद आदि मौजूद रहे।