आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के लाल चौक पर भाजपा किसान मोर्चा के गंगापार अध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय की अगुवाई में राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं में एआई समिट में कांग्रेसियों के प्रदर्शन को लेकर भारी आक्रोश था। इस मौके पर राजेंद्र शुक्ल, गोरखनाथ सिंह,अनिरुद्ध ओझा, किरण सिंह, दिनकर शुक्ल,सौरभ सिंह, पंकज ओझा, रवि यादव आदि मौजूद रहे।