फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बहुजन प्रेरणा स्थलों पर होगी जयंती और पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम की जयंती एवं पुण्यतिथि बहुजन प्रेरणा स्थलों पर मनाई जाएगी। यह बात बसपा प्रयागराज एवं मिर्जापुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी अशोक गौतम ने कही।
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं की शनिवार को मम्फोर्डगंज स्थित पार्टी के मंडल कार्यालय में हुई बैठक में अशोक गौतम ने कहा कि बाबासाहेब डाॅ. बीआर आंबेडकर और बहुजन नायक कांशीराम का जन्मदिवस एवं महापरिनिर्वाण पार्टी द्वारा अब लखनऊ में मनाया जाएगा। देश-प्रदेश के बहुजन समाज के लोग चार धामों की जगह बहुजनों से जुड़े ऐतिहासिक प्रेरणा स्थलों पर जाकर जन्मदिवस एवं महापरिनिर्वाण दिवस मनाएंगे।
प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी अमरजीत गौतम ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी बसपा की पूंजी है। इसे बरकरार रखने और पार्टी हित में कार्यकर्ताओं को कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आरबी त्यागी, राजू गौतम, राजेश पासी, मो. अकरम, अभिषेक गौतम, अरबी त्यागी, रामबृज गौतम, विजय सरोज, अतुल कुमार टीटू, चिंतामणि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें