सिविल लाइंस में आयकर भवन के पास बाइक सवार बदमाश कौशाम्बी के मो. हुसैन का मोबाइल छीनकर भाग निकले। मो. हुसैन नौ अक्तूबर को प्रयागराज आए थे। रात 10:30 बजे के करीब वह राजापुर ब्लड बैंक से सिविल लाइंस की तरफ जा रहे थे। आयकर भवन के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी धूमनगंज का रहने वाला है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर भानुप्रताप ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।