फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आटो से घर जा रही महिला का गहनों से भरा पर्स छीनकर भागे बाइक सवार, मचा हड़कंप

Fri, 10 Oct 2025 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है। बदमाशों का सुराग नहीं लगा। झूंसी की रहने वाली एक महिला ऑटो से घर जा रही थी। 
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग। सांकेतिक - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है। बदमाशों का सुराग नहीं लगा। झूंसी की रहने वाली एक महिला ऑटो से घर जा रही थी। गोबर गली के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आटो के पास पहुंचे और महिला के हाथ से गहनों से भरा पर्स छीनकर भाग निकले। महिला के शोरगुल मचाने पर लोगों ने सुभाष चौराहे तक बदमाशों का पीछा किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। महिला के अनुसार पर्स में दो मंगलूस्त्र, दो अंगूठी, एक झुमका, मोबाइल फोन के साथ ही 12 हजार रुपये नकद थे। महिला की ओर से कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें