फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बरात जा रहे बाइक सवार नहर में डूबे, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Sat, 24 May 2025 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बढवारी बड़ी नहर पुलिया के पास शुक्रवार देर रात्रि 12 बजे के करीब तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुलिया में टकराते हुए बड़ी नहर में डूब गए।
विज्ञापन
हादसा। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बढवारी बड़ी नहर पुलिया के पास शुक्रवार देर रात्रि 12 बजे के करीब तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुलिया में टकराते हुए बड़ी नहर में डूब गए। जिसमें एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। पिंटू आदिवासी पुत्र रामसखा ( 40) रिश्तेदार की शादी में शामिल होने कोरांव के गौहानी गांव जा रहा था। बढवारी बड़ी नहर पुलिया के पास अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में पुलिया से टकराते हुए बाइक सहित नहर में डूब गए।

 

 

राहगीरों द्वारा घटना की सूचना कोरांव पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी में कूद कर दिनेश कुमार पुत्र देवनारायण (38) को पानी से बाइक सहित बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए उसे सीएचसी कोरांव भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद घर भेज दिया।

 

वहीं पिंटू की कई घंटे खोजबीन की गई किंतु पता न चलने पर रात्रि में ही जल पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। काफी खोज बीन की बाद घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर दूसरे दिन शनिवार को सुबह आठ बजे के करीब लाश को पानी से बाहर निकाला गया।

 

मृतक पिंटू पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। दो बेटे तथा दो बेटियों का पिता था। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। पत्नी निशा देवी व माता रन्नो देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें