विवाह समारोह में सैदाबाद गए युवक का पर्स बाइक सवारों बदमाशों ने रोककर छीन लिया। भुक्तभोगी दीपक दयाल पाठक ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम विवाह समारोह से वापस लौट रहा था, जैसे ही वह सराय इनायत बाजार के पास पहुंचा पीछे से आए बदमाशों ने उसे रोककर उसका पर्स छीन लिया।
भुक्तभोगी ने सराय इनायत थाने में तहरीर दी है।