फोटो+नवाबगंज 01 अनियंत्रित ट्रैक्टर
- फोटो : Archive
जुड़ा पुर के सामने अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। विजय कुमार निवासी लखनपुर करन थाना नवाबगंज बृहस्पतिवार की दोपहर निकदिलपुर से अपने घर आ रहा था। बाइक सवार नवाबगंज- सोरांव मार्ग के जुड़ा पुर गांव के सामने पहुंचा कि अचानक ईंट लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने आ गया। ट्रैक्टर की हालत को देख वह जान बचाने की कोशिश में बाइक छोड़कर भाग निकला। इस दौरान वह गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर का चालक माैके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।