फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sat, 17 Jan 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचडीह बस अड्डे के समीप बेकाबू तीर्थयात्रियों की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे शहर के लिए रेफर कर दिया। कार सवार छत्तीसगढ़ से प्रयागराज माघमेला में गंगा स्नान करने जा रहे थे। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मेजा थाना क्षेत्र के टुड़िहार गांव का नीरज शर्मा (32) मांडा से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ऊंचडीह बस स्टॉप के समीप पहुंचा कि वैसे ही पीछे से आ रही तीर्थयात्रियों की अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे युवक घायल हो गया। इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार सवार लोगों को दूसरे वाहन से माघमेला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें