कोरांव। मृतक शिव कुमार सिंह, फ़ाइल फोटो
पचेड़ा गांव में बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पचेड़ा गांव निवासी शिव कुमार सिंह (30) पुत्र मुंशी सिंह बृहस्पतिवार सुबह अपनी बाइक से नेवढ़िया गांव जा रहा था। गांव में नहर की पुलिया के पास सुबह 10 बजे सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई और चालक ट्रैक्टर सहित भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर का नंबर एवं चालक की जानकारी मिल गई है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।