ईसीसी मैदान पर बीएचएस क्रिकेट क्लब और छावनी स्पोर्ट्स क्लब के बीच फुटबॉल मैच में गोल करने का प्
डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित संतोष सिंह सीनियर डिवीजन जिला फुटबाल लीग में बीएचएस फुटबॉल क्लब ने छावनी स्पोर्ट्स क्लब को 3-2 से हरा दिया। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असमर्थ रहीं। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने काफी आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन यह हाफ भी गोल रहित रहा। इसके बाद ट्राई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। इसमें बीएचएस फुटबॉल क्लब के पंकज सिंह बिष्ट, पंकज कुमार और फरहान ने गोल किया। वहीं, छावनी स्पोर्ट्स क्लब के आमिर खान और आदित्य ने गोल दागे। इस तरह बीएचएस फुटबॉल क्लब ने यह मैच 3-2 से जीत लिया और लीग के फाइनल में जगह बनाई। मैच में संजीव सिंह, अविनाश कुमार, विवेक सिंह और कृष्णा पांडेय रेफरी रहे।