शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के शिविर के लिए किया गया भूमि पूजन।
- फोटो : अमर उजाला।
गोवर्धन मठ पुरी ओड़ीसा के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के शिविर का भूमि पूजन शुक्रवार को संपन्न हुआ। महाकुंभ मेला क्षेत्र सेक्टर 19 संगम लोअर मार्ग स्थित शिविर का भूमि पूजन अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न किया गया। वेदपाठी बटुकों आचार्यों द्वारा पूजन का कार्यक्रम किया गया। शंकराचार्य का आगमन जनवरी माह में कुंभ मेला क्षेत्र में होना सुनिश्चित हुआ है। भूमि पूजन के दौरान प्रफुल्ल ब्रम्हचारी,आचार्य रामशंकर शुक्ल, राजेश ब्रम्हचारी, आचार्य अजय पांडे, आचार्य रामानुज, बीपी सिंह, मनोज त्रिपाठी, दीपक शुक्ल, सुरेंद्र पांडेय, आर के पाण्डेय, नरेंद्र देव तिवारी, आयुष सिंह, मयंक शुक्ल, आकाश सिंह, शाश्वत मिश्रा, प्रियांशु, कार्तिकेय पांडेय, विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।