फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र जारी, तय समय पर होगी बीईओ परीक्षा

विज्ञापन
BEO Exam: admit card issued
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षार्थियों ने परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खंड शिक्षा अधिकारी( बीईओ) प्रारंभिक परीक्षा 2019 को स्थगित करने की परीक्षार्थियों की मांग को नकारते हुए 16 अगस्त को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी दो फोटो और आईडी प्रूफ के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। प्रारंभिक परीक्षा 16 अगस्त को 12 से दो बजे के बीच प्रदेश के 18 जिलों में होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली,सीतापुर, वाराणसी, मथुरा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें