धूमनगंज के यादवपुर नीवा में दबंगों ने तीन अगस्त को बनवारी लाल यादव से रंगदारी मांगी। न देने पर पीटकर उनका सिर फोड़ दिया। बनवारी का आरोप है कि दबंगों ने फायरिंग भी की। गोली सिर को छूते हुए निकल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। बनवारी के आरोपों की जांच की जा रही है।